भारत के बीमा बाजार के अंतर्गत 53 बीमा कंपनियाँ हैं, जिनमें से 24 जीवन बीमा व्यवसाय में हैं और 29 गैर-जीवन बीमाकर्ता हैं। जीवन बीमाकर्ताओं में जीवन बीमा निगम (एलआईसी) एक मात्र सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है।
29 गैर-जीवन बीमा कंपनियों में छह सार्वजनिक क्षेत्र के बीमाकर्ता हैं, जिनमें दो विशेषीकृत बीमाकर्ता अर्थात् फ़सल बीमा के लिए कृषि बीमा कंपनी लि. और ऋण बीमा के लिए भारतीय निर्यात ऋण गारंटी निगम शामिल हैं। इसके अलावा, निजी क्षेत्र के 5 बीमाकर्ता केवल स्वास्थ्य, वैयक्तिक दुर्घटना और यात्रा बीमा खंडों में पॉलिसियों का जोखिम-अंकन करने के लिए पंजीकृत हैं। वे हैं, स्टार हेल्थ एण्ड अलायड इन्श्योरेंस कंपनी लि., अपोलो म्यूनिच हेल्थ इन्शोरेंस कंपनी लि., मैक्स बूपा हेल्थ इन्शोरेंस कंपनी लि., रेलिगेर हेल्थ इन्शोरेंस कंपनी लि. और सिग्ना टीटीके हेल्थ इन्शोरेंस कंपनी लि.।
53 बीमा कंपनियों के अतिरिक्त, भारतीय साधारण बीमा निगम एक मात्र राष्ट्रीय पुनर्बीमाकर्ता है। भारतीय बीमा बाजार में अन्य हितधारकों के अंतर्गत अनुमोदित बीमा एजेंट, लाइसेंस प्राप्त एजेंट कॉर्पोरेट, दलाल, सामान्य सेवा केन्द्र, वेब-संग्राहक, सर्वेक्षक और स्वास्थ्य बीमा दावों के संबंध में सेवा प्रदान करने वाले तृतीय पक्ष प्रशासक (टीपीए) शामिल हैं।
बीमा विधि (संशोधन) अधिनियम, 2015 के अंतर्गत किसी भी भारतीय बीमा कंपनी में विदेशी निवेश की उच्चतम सीमा में 26% से वृद्धि करते हुए इसे स्पष्ट रूप से 49% की समग्र सीमा तक बढ़ाने की व्यवस्था की गई है तथा इसके साथ ही भारतीय स्वामित्व और नियंत्रण को सुरक्षित रखा गया है।
भारत में बीमा प्रवेशन, अर्थात् भारतीय बीमाकर्ताओं द्वारा प्राप्त प्रीमियम वित्तीय वर्ष 2015-16 में सकल देशी उत्पाद (जीडीपी) का 3.44% रहा है। इसके अंतर्गत भारत में प्रति व्यक्ति प्रीमियम अर्थात् बीमा घनत्व वित्तीय वर्ष 2015-16 में 54.7 अमरीकी डॉलर रहा है।
यहाँ भारतीय बीमा उद्योग के प्रदर्शन के विषय में कुछ ब्यौरे दिए जा रहे हैं।
जीवन बीमा व्यवसाय का निष्पादन | 2015-16 | 2014-15 |
सरकारी क्षेत्र | निजी क्षेत्र | सरकारी क्षेत्र | निजी क्षेत्र |
बीमा का प्रीमियम (करोड़ रुपये) | 266444.21 | 100499.02 | 239667.65 | 88433.49 |
जारी की गई नई पॉलिसियाँ (लाख में) | 205.47 | 61.92 | 201.71 | 57.37 |
कार्यालयों की संख्या | 4892 | 6179 | 4877 | 6156 |
अदा किये गये लाभ (करोड़ रुपये) | 141201.05 | 60565.05 | 144125 | 67054 |
वैयक्तिक मृत्यु दावे (पॉलिसियों की संख्या) | 761983 | 114697 | 755901 | 121927 |
वैयक्तिक मृत्यु दावा हेतु भुगतान राशि (करोड़ रुपये) | 9690.17 | 2946.49 | 9055.18 | 2733.49 |
सामूहिक मृत्यु दावे (मरने वाले लोगो की संख्या) | 247504 | 297833 | 273794 | 192989 |
सामूहिक मृत्यु दावा हेतु भुगतान राशि (करोड़ रुपये) | 2494.03 | 2303.00 | 2037.27 | 1483.55 |
वैयक्तिक मृत्यु दावे (आंकड़े पॉलिसियों के प्रतिशत में) | 98.33 | 91.48 | 98.19 | 89.40 |
सामूहिक मृत्यु दावे (आंकड़े जीवन आवरण प्रतिशत में) | 99.69 | 94.65 | 99.64 | 91.20 |
वर्ष के दौरान सूचित की गई शिकायतों की संख्या | 64750 | 139951 | 80944 | 198048 |
वर्ष के दौरान समाधान की गई शिकायतें | 64750 | 145125 | 80944 | 193119 |
समाधान की गई शिकायतें(प्रतिशत में) | 100 | 103.69 | 100.00 | 97.51 |
गैर-जीवन बीमा व्यवसाय का निष्पादन | 2015-16 | 2014-15 |
सरकारी क्षेत्र | निजी क्षेत्र | सरकारी क्षेत्र | निजी क्षेत्र |
बीमा का प्रीमियम (करोड़ रुपये) | 47691 | 39694 | 42549.48 | 35090.09 |
जारी की गई नई पॉलिसियाँ (लाख में) | 671.32 | 549.44 | 677.82 | 504.97 |
कार्यालयों की संख्या | 8414 | 2389 | 8207 | 2200 |
निवल उपगत (इनकर्ड) दावे (करोड़ रुपये) | 38104.27 | 21764.44 | 31567.75 | 19430.46 |
वर्ष के दौरान सूचित की गई शिकायतें | 17808 | 41802 | 15860 | 44828 |
वर्ष के दौरान समाधान की गई शिकायतें | 17718 | 42493 | 16105 | 43318 |
समाधान की गई शिकायतें (प्रतिशत में) | 99.49 | 101.65 | 101.54 | 96.63 |
स्वनिर्भर (स्टैंड-अलोन) स्वास्थ्य बीमा कंपनियाँ | 2015-16 | 2014-15 |
सकल प्रत्यक्ष प्रीमियम (करोड़ रुपये) | निवल अर्जित प्रीमियम (करोड़ रुपये) | जोखिम-अंकित लाभ/ हानि (करोड़ रुपये) | निवल उपगत (इनकर्ड) दावों का अनुपात | सकल प्रत्यक्ष प्रीमियम (करोड़ रुपये) | निवल अर्जित प्रीमियम (करोड़ रुपये) | जोखिम- अंकित लाभ/ हानि (करोड़ रुपये) | निवल उपगत (इनकर्ड) दावों का अनुपात |
1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 |
स्टार हेल्थ एण्ड अलायड इन्शोरेंस | 2007 | 1513 | N.A. | 53.81% | 1469 | 1017 | … | 63.96% |
अपोलो म्यूनिच हेल्थ इन्शोरेंस | 1022 | 774 | N.A. | 64.61 | 803 | 655 | … | 60.03% |
मैक्स बूपा हेल्थ इन्श्योरेंस | 476 | 393 | N.A. | 59.53 | 372 | 315 | … | 55.16% |
रेलिगेर हेल्थ इन्श्योरेंस | 503 | 287 | N.A. | 57.25 | 275 | 154 | … | 61.13% |
सिगना टीटीके हेल्थ इन्श्योरेंस | 143 | 70 | N.A. | 78.66 | 21 | 6 | … | 64.33% |
|
|
कृषि में विशेषीकृत बीमाकर्ता | 2015-16 | 2014-15 |
1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 |
कृषि बीमा कंपनी लि. | 3521 | 1862 | 61.66 | 99.66 | 2740 | 1598 | हानि 158 | 108.47% |
|
निर्यात ऋण बीमा में विशेषीकृत बीमाकर्ता | 2015-16 | 2014-15 |
1 | 2 | 3 | 4 | 5 | 6 | 7 | 8 |
भारतीय निर्यात ऋण गारंटी निगम लिमिटेड | 1321 | 979 | Loss 250 | 102 | 1362 | 1019 | हानि 291.91 | 114% |
स्रोतः वार्षिक रिपोर्ट (2015-16 और 2014-15)